29 हफ्ते में कितना महीना होता है?HealthPlanet

Posted on Sat 22nd Oct 2022 : 12:15

प्रेगनेंसी के 29वें सप्‍ताह में भी आपको सोने में दिक्‍कत हो सकती है। आपको हाई बीपी या सिरदर्द भी हो सकता है। अब आप आठवें महीने के पहले सप्‍ताह में कदम रख चुकी हैं। इस सप्‍ताह नींद की कमी के कारण चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है।
29 सप्ताह की गर्भावस्था में भ्रूण विकास
आपके शिशु का वजन अब 1.1 किलोग्राम से भी थोड़ा ज्यादा हो गया है और वह सिर से एड़ी तक करीब 38.6 सें.मी. (15.2 इंच) तक लंबा हो गया है। वह अब करीब-करीब एक कद्दू के बराबर है। उसका मस्तिष्क, जो एक समय पर सपाट था, उसमें अब नई सिलवटें और लकीरें बन रही हैं, क्योंकि यह अब और जटिल व परिष्कृत होता जा रहा है।

यह आश्चर्यजनक बात है कि शिशु को कुल जितनी ऊर्जा की जरुरत होती है, उसका आधा हिस्सा मस्तिष्क के विकास के लिए चाहिए होता है। तीसरी तिमाही के अंत तक उसके मस्तिष्क में अरबों न्यूरॉन (तंत्रिका कोशिकाएं) बन चुके होंगे।

आपके शिशु की हड्डियां सख्त बनना जारी रखती हैं। हर रोज करीब 200 मि.ग्रा. कैल्शियम उसके अस्थि-पंजर में संग्रहित होता है। कैल्शियम की यह मात्रा उतनी है, जितनी आपको एक गिलास दूध पीने से मिलती है। शिशु की विकसित होती हड्डियों के लिए अन्य विटामिन और खनिज भी जरुरी होते हैं, इसलिए सुनिश्चित करें कि आप पौष्टिक व संतुलित आहार का सेवन करें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info